नई दिल्ली 9 सितंबर। तरुण मोहन (चीफ एडिटर) बीते माह 24 अगस्त को जीएमएस कार्यालय में युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, इसकी शुरुआत निशा दत्त के द्वारा मोहयाल प्रार्थना के उच्चारण के साथ हुई।
जिसमें विनीत बख्शी द्वारा जनरल मोहयाल सभा ,(जीएमएस) के अध्यक्ष श्री विनोद दत्ता जी से मार्ग दर्शन प्राप्त कर इस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मन्नू मेहता (यूथ एंड कल्चर सचिव) और अश्विनी बख्शी (यूथ अध्यक्ष) ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपना विशेष योगदान दिया।
बैठक में लगभग 50 युवाओं और 8-10 किशोरों ने भाग लिया। जीएमएस कमेटी के सचिव श्री एल आर वैद (लेफ्टिनेंट कर्नल,, सेवा निवृत्त), वित्त सचिव अशोक छिब्बर और रिश्ते नाते विभाग की नीलिमा मेहता ने भी अपनी खास उपस्थित दर्ज कराई।
इस अवसर पर कर्मठ युवा श्री विनीत बख्शी ने युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला और कमल बाली के साथ मिलकर युवाओं के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा की। जीएमएस प्रधान श्री विनोद दत्ता ने भी युवाओं से बातचीत की और उनकी मांगों पर विचार किया। श्री विनीत बख्शी ने बताया कि युवाओं ने अपनी पहली मांग रखी कि युवाओं की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए,जिसे स्वीकार कर लिया गया।
इस बैठक में युवाओं विकास हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और उन्हें बिरादरी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इसमें श्री मन्नू मेहता यूथ एंड कल्चर अफेयर ने विनीत बक्शी से आग्रह कि ने मोहयाल यूथ ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ कर अपने संगठन को अधिक मजबूत बनाएं साथ ही कहा कि खास कर के दिल्ली एनसीआर के युवाओं को जोड़ें। श्री विनीत छिब्बर ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सभाओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।





