जनपद देहरादून, जूडो डैम के पास पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया एक घायल को रेस्क्यू, दूसरे का शव बरामद।

18 नवंबर। आज दिनांक 18 नवम्बर 2025 को पुलिस चौकी डाकपत्थर, जनपद देहरादून से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि जूडो डैम के समीप एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुँचकर पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पिकअप (UK07 CA 1049) लगभग 220 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

SDRF टीम ने अत्यंत दुर्गम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आवश्यक उपकरणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया। रेस्क्यू के दौरान—

घायल व्यक्ति हुकुम को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

मृतक व्यक्ति राशिद अली, निवासी विकासनगर, के शव को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*रेस्क्यू टीम में 1- अपर उप निरीक्षक श्री सुरेश तोमर
2- हेड कांस्टेबल1704 बलवीर सिंह
3- कांस्टेबल 761अमीचंद
4- कांस्टेबल3284 प्रेम सिंह
5- कांस्टेबल 211 सुभाष
6- फायरमैन 490 संदीप सिंह
7-कांस्टेबल क्लीनर विकेश कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here