जनपद टिहरी- कीर्तिनगर में नदी में फंसा एक युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

16 अप्रैल। बीते कल देर रात्रि थाना कीर्तिनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कीर्तिनगर में एक युवक नदी में फंसा हुआ है जो वहां से निकलने में असमर्थ है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की एक टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में उक्त फंसे हुए युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाल रेस्क्यू किया गया।

उक्त व्यक्ति (गजे सिंह s/o दिलबर सिंह उम्र 53 वर्ष R/O ग्राम पिनानी पौड़ी गढ़वाल) द्वारा बताया गया वह नदी किनारे बैठा हुआ था और अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। लगभग 300 मीटर तक नदी में बहते हुए वह एक स्थान पर फंस गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here