चकराता में यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

देहरादून 14 अप्रैल। आज चकराता द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक यूटिलिटी वाहन क्वासी बोथा जगह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है , जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता महसूस होने पर SDRF की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ घटनास्थल पर पहुँचकर मकान के ऊपर गिरे यूटिलिटी वाहन तक पहुँच बनायी गई। वाहन में 05 लोग सवार थे। सभी (1. श्री अरुण कुमार उम्र -30 वर्ष पुत्र गतिराम।
निवासी :- नौगांव
2. श्री रमेश उम्र -52 वर्ष
3. श्री संदीप उम्र -27 वर्ष
4. श्री अरविन्द उम्र -42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह
निवासी :- नौगांव उत्तरकाशी
5. श्री सुभाष उम्र -33 वर्ष पुत्र नतनी
निवासी :- नौगांव) घायल थे। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
गौरतलब है कि यूटिलिटी वाहन विवाह समारोह से वापस घर की ओर आ रहा था की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here