काशीपुर 29 अक्टूबर। वर्ष 2025-26 में गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, काशीपुर द्वारा राज्य के प्रगतिशील गन्ना कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु गन्ना शोध परिषद, शाहजहापुर एवं भारतीय गन्ना अनुसन्धान संस्थान लखनऊ की (तीन दिवसीय) अध्ययन यात्रा आज दिंनाक 29.10.2025 के प्रातः में प्रस्थान की गयी। उक्त अध्ययन यात्रा दल श्री कपिल कुमार गुप्ता, प्रशिक्षक गन्ना किसान संस्थान के नेतृत्व में बीस गन्ना कृषकों सहित कुल 22 सदस्य प्रतिभाग कर रहे है। प्रस्तावित अध्ययन यात्रा में गन्ना शोध परिषद, शाहजहापुर एवं भारतीय गन्ना अनुसन्धान संस्थान, लखनऊ द्वारा प्रतिभागियो को गन्ना बुवाई का मुख्य उद्देश्य, नवीनतम शस्य तकनीक, गन्ने की स्वीकृत नवीनतम प्रजातियों, स्वस्थ गन्ना बीज का चुनाव, सन्तुलित खाद एवं उर्वरक प्रबन्धन एवं चीनी परता में सुधार हेतु नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। अध्ययन यात्रा को रवाना करने से पूर्व श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, आयुक्त, गन्ना विकास एंव चीनी उद्योग, ने दल में शामिल सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वह लोग गन्ना बुवाई का मुख्य उद्देश्य, नवीनतम शस्य तकनीक, गन्ने की स्वीकृत नवीनतम प्रजातियों, स्वस्थ गन्ना बीज का चुनाव, सन्तुलित खाद एवं उर्वरक प्रबन्धन एवं चीनी परता में सुधार हेतु नवीनतम तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने क्षेत्र के साथ-साथ राज्य में भी उसका प्रचार प्रसार करेगें।





