गन्ना विकास विभाग द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के कचनाल गोसाई गांव में प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार के नेतृत्व में बसंत कालीन गन्ना बुवाई के संबंध में जागरूकता अभियान का संचालन किया गया।

काशीपुर 2 फरवरी। गन्ना विकास विभाग द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के कचनाल गोसाई गांव में गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार के नेतृत्व में बसंत कालीन गन्ना बुवाई के संबंध में जागरूकता अभियान का संचालन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रीष्मकालीन धान के बदलाव के रूप में गन्ने की बुवाई को प्रोत्साहित करना है ग्रीष्मकालीन धान पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किया जा चुका है ।अतः किसानो को उसके स्थान पर गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार ने बताया कि गन्ने की कृषि ग्रीष्मकालीन धान का एक उत्तम विकल्प है। अभी बसंत कालीन गन्ना की बुवाई का समय है। तथा किसान बंधु इस लगा सकते हैं। विभाग द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। यातव्य हो की ग्रीष्मकालीन धान पर्यावरण की दृष्टि से उचित नहीं है ।इसके कारण जल स्तर नीचे जा रहा है। तथा अन्य कई प्रकार के पर्यावरण असंतुलन देखने में आ रहे हैं। इस इस कार्यक्रम में वीरेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, राकेश कुमार सहित गन्ना विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा कृषक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here