कैलेंडर वर्ष दिसम्बर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन।

देहरादून 31 दिसंबर। आज दिनांक 31-12-2025 को पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश श्रीमती जया बलूनी की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह दिसम्बर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए पुलिस परिवार सदैव उपलब्ध रहेगा।

*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है।*

*01- श्री जगत सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक एम0टी0,* इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 02 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 27 पीएसी सीतापुर, 44 पीएसी मेरठ, 08 पीएसी बरेली, जनपद ऊधम सिंह नगर, अल्मोडा, आई0आर0बी0 द्वितीय तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*02- श्री सुनील कुमार, अ0उ0नि0ना0पु0,* इनका सेवाकाल कुल 38 वर्ष 11 माह 22 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, टिहरी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*03- श्री रोशन लाल, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार,* इनका सेवाकाल कुल 36 वर्ष 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, टिहरी गढवाल तथा देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*04- श्री दिग्पाल सिंह, मुख्य आरक्षी स0पु0 (भू0पू0सैनिक),* इनका सेवाकाल कुल 16 वर्ष 06 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*05- श्री गिरीश चन्द्र, आरक्षी 146 ना0पु0,* इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 02 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 06 पीएसी मेरठ, 09 एसपीएफ मुरादाबाद, 40 पीएसी टास्क फोर्स रूद्रपुर, जनपद पौडी गढवाल, सहारनपुर, टिहरी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*06- श्री संतोष कुमार नौगाई, आरक्षी चालक (भू0पू0सैनिक)* इनका सेवाकाल कुल 17 वर्ष 25 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, अभिसूचना मुख्यालय देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*07- श्री संतोष कुमार, कुक*, इनका सेवाकाल कुल 35 वर्ष 10 माह 25 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

*08- श्रीमती रामबेटी, कुक*, इनका सेवाकाल कुल 32 वर्ष 04 माह 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here