काशीपुर 9 मार्च। समान नागरिक संहिता ,भू कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित रोड-शो में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी।
स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर सीएम धामी का किया भव्य स्वागत।
मुख्यमंत्री धामी के रोड-शो में उमड़ा जन सैलाब,जनकल्याण के हेतु लिए गए सख्त निर्णयों से निरंतर बढ़ रही है मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता।
मुख्यमंत्री सुविधा में सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में समान नागरिक संहिता व भू कानून के लागू होने एवं निकाय चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में उमड़ी देवतुल्य जनता का हृदय से आभार एवं नमन।
यह ऐतिहासिक जनसैलाब जनता के अगाध प्रेम, अटूट विश्वास और अपार समर्थन को दर्शाता है। आप सभी के इस अतुलनीय स्नेह, विश्वास और सहयोग से हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है। यह समर्थन विकसित उत्तराखंड के निर्माण की ओर बढ़ते हमारे कदमों को और अधिक शक्ति प्रदान करता है।