कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, काशीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।

काशीपुर 2 अक्टूबर। कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, काशीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई । गन्ना एवं चीनी आयुक्त श्री त्रिलोक सिंह मार्तोलिया महोदय सहित विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा द्वारा इन विभूतियां के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया ।उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया गया । आयुक्त महोदय ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि हमें अपने आसपास के वातावरण को हमेशा स्वच्छ करना चाहिए जो गांधी जी के प्रमुख नीतियों में शामिल था।इस अवसर पर अपर गन्ना एवं चीनी आयुक्त श्री चंद्र सिंह इमलाल, प्रचारएवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार, सहायक चीनी आयुक्त सहित विभाग के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here