काम से निकल जाने से द्वेष रखते हुए पूर्व कर्मचारियों ने ही दिया घटना को अनजाम।

डालनवाला–देहरादून 7 जनवरी। थाना डालनवाला पर दिनांक 06-01-2026 को वादी शुभम महेश्वरी पुत्र श्री प्रदीप महेश्वरी निवासी- 91/92 ओल्ड डालनवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर रात्रि में उनकी करनपुर बाजार स्थित महेश्वरी बैकर्स शॉप में अभिषेक कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा आग लगाकर दुकान को भारी नुकसान पहुंचाने व शॉप के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी । तहरीर के आधार पर केातवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 05/2026 पंजीकृत किया गया।

घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये । जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक किये गये तथा फील्ड यूनिट को मौके पर बुलवाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले युवक (अभिषेक कुमार पुत्र पूर्णानन्द निवासी- ग्राम- जसपुर खाल, तहसील- बीरोंखाल, जिला- पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी- भगत सिंह कालोनी, एमडीडीए, थाना रायपुर, जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष) को 24 घण्टे के अन्दर भगत सिंह कालोनी एम0डी0डी0ए0 क्षेत्र के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया कि वह कुछ दिन पूर्व ही वो महेश्वरी बेकरी में काम पर लगा था। लेकिन महेश्वरी बेकर्स में कार्य करने वाले स्टाफ से किसी बात को लेकर उसकी लडाई हो गयी थी। जिससे महेश्वरी बेकर्स के मालिक द्वारा उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जिस पर द्वेष भावना से ग्रसित होकर बेकरी मालिक तथा उसके स्टाफ से बदला लेने की भावना से उसके द्वारा रात्रि में बेकरी में आग लगा दी गयी।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर, कोतवाली डालनवाला
2- का0 ना0पु0 अरविन्द भट्ट शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here