एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर पर की गयी पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्टी।

देहरादून 8 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने तथा पुलिस परिवार से जुड़े लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए उनकी हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक 08/10/23 को कोतवाली विकासनगर पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत पुलिस पेंशनर्स तथा कोतवाली विकासनगर पर नियुक्त सभी अधिकारी/ कर्मचारी गणो के साथ गोष्टी की गई। गोष्टी के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा पुलिस पेंशनर्स से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध मे जानकारी ली गयी तथा उक्त समस्याओ के निराकरण के हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस पेंशनर्स द्वारा वर्तमान परिदृश्य में पुलिस के समक्ष आ रही चुनौतियों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की तथा अपने अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों के साथ साझा करते हुए अपने सुझाव दिये। कोतवाली विकासनगर पर नियुक्त सभी अधिकारी / कर्मचारी गणो द्वारा पुलिस पेंशनर्स को किसी भी आकस्मिक सहायता के लिए अपने सम्पर्क नंबरो का आदान प्रदान किया गया।
गोष्टी मे पुलिस पेंशनर्स के अतिरिक्त थाना विकास नगर में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here