एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा।

ऋषिकेश–देहरादून 1 मार्च। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अवैध रूप से शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्व पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, साथ ही संदिग्धों/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दि0 28-02-2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गोल चक्कर आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश से एक अभियुक्त विशाल पुत्र रामेश्वर को होन्डा एमेज कार वाहन सँ०- एचआर-32 एफ-8444 में 09 पेटी अग्रेंजी शराब (06 पेटी इम्पिरियल , 03 पेटी रायल स्टेग) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त (1- विशाल पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम कठवाड पट्टी दादू पट्टी थाना कैथल जिला कैथल ( हरियाणा) (उम्र 22 वर्ष) ) के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 60(1)/72,आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 सुनील कुमार राज
2- हे0कानि0 विनोद सिंह
3- कानि0 अनिल पयाल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here