एसएसपी दून के सख्त रवैये से यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही।

नेहरू कॉलोनी–देहरादून 6 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को सडक दुर्घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तेज गति एवं गलत दिशा मे वाहनों का संचालन कर यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये है।

जिसके अनुपालन में दिनांक- 05/02/2026 की रात्री थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान जोगीवाला चौक से कैलाश कट के पास विपरीत दिशा मे खतरनाक तरीके से आ रहे वाहन को रोककर वाहन चालक शक्ति शरण उपाध्याय पुत्र श्री निवास उपाध्याय निवासी जोगीवाला से रांग साइड में लापरवाही से वाहन चलाने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया। वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को लोक मार्ग पर विपरीत दिशा में तेजी व खतरनाक तरीके से चलाते हुए स्वयं व आमजन के जीवन को खतरा पैदा करने, जिससे किसी व्यक्ति/आमजन को शारीरिक क्षति कारित होने अथवा गम्भीर सडक दुर्घटना घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा वाहन संख्या यू0के0-07-4 एएस-3270 को सीज करते हुए वाहन चालक (शक्ति शरण उपाध्याय पुत्र श्रीनिवास उपाध्याय, निवासी जोगीवाला, देहरादन।) के विरूद्व थाना नेहरू कालोनी पर पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 281 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here