एसएसपी दून की कारगर रणनीति से 10 हज़ार का इनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में।

देहरादून 27 फरवरी। दिनांक: 07-02-26 को थाना बसन्त विहार पर वादिनी सुमन कुमारी पुत्री भिखारी सैनी निवासी जनकपुरी नयागांव मूल पता दरभंगा मुस्तफापुर बिहार द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 06-02-26 की सांय शांतिकुंज वसंत विहार काम पर जाने के दौरान 02 अभियुक्त झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन कर भाग गए।
घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 8-02-26 को घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त फैजल पुत्र हसनैन निवासी मकान नंबर 55 एमडीडीए कॉलोनी त्यागी रोड कोतवाली नगर देहरादून उम्र 24 वर्ष को घटना में प्रयुक्त वाहन एवं लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकरण में उसके एक अन्य साथी मनीष वर्मा उर्फ काली पुत्र वीर सिंह निवासी अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान के सामने जीएमएस रोड देहरादून वसंत विहार का सम्मिलित होना प्रकाश में आया, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10,000/ इनामी वांछित घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 26-02-26 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनीष वर्मा उर्फ काली को टी स्टेट खंडर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (1- मनीष वर्मा उर्फ काली पुत्र वीर सिंह निवासी अग्रवाल हार्डवेयर की दुकान के सामने जीएमएस रोड, थाना वसंत विहार, देहरादून, उम्र – 26 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसने अपने साथी फैजल के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 अशोक राठौर, थानाध्यक्ष बसन्त विहार
2- उ0नि0 मुकेश नेगी
3- हे0कां0 जितेंद्र
4- हे0कां0 राजेश
5- का0 हेमंती नंदन
6- का0 अनुज मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here