ऋषिकेश हत्याकांड मामले में एसपी विशाखा भदाणे पहुंची घटनास्थल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

दिनांक: 07 फ़रवरी। ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की अत्यंत दुःखद और संवेदनशील घटना के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा नामित जांच अधिकारी, *पुलिस अधीक्षक श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे (IPS)* ने आज ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में देहरादून में महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के दृष्टिगत एवं उक्त घटनाओं में पुलिस रिस्पॉन्स को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला IPS अधिकारी को सौंपी गई जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती भदाणे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने *कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण से संबंधित सूचनाओं, पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन भी किया।*

*पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।* उन्होंने परिजनों के पक्ष को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना, उनके विस्तृत बयान दर्ज किए तथा परिवार को आश्वस्त किया कि *अभियोग की विवेचना पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।*

यह भी अवगत कराना है कि, घटना के सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एम्स चौकी प्रभारी को पूर्व में ही निलम्बित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here