आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ,काशीपुर स्थित कार्यालय में 76 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

काशीपुर 26 जनवरी। आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ,काशीपुर स्थित कार्यालय में 76 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। आयुक्त श्री त्रिलोक सिंह मार्तोलिया महोदय द्वारा झंडा फहराया गया। तथा गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। तथा गणतंत्र की मूल उद्देश्य कैसे बनाए रखा जाए इस संकल्पना पर विचार किया गया। आयुक्त महोदय ने अपने विचार रखें तथा आह्वान किया कि सभी अधिकारी कर्मचारी जनता के हितों की रक्षा के लिए सर्वोपरि रहे ।इस अवसर पर प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार , सहायक गन्ना आयुक्त मुख्यालय आशीष नेगी, सहायक चीनी आयुक्त सुप्रिया मोहन सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here