ओडिशा 25 मार्च। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान के निधन पर आज ओडिशा स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि स्व. देवेन्द्र प्रधान का संपूर्ण जीवन जनसेवा और पार्टी को सशक्त बनाने हेतु समर्पित रहा। भाजपा के विस्तार एवं राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।