आगामी समय में अयोध्या में श्री राम जी की मूर्ति विराजमान होने के उपरांत श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती हुई संख्या के मध्य नजर रखते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किये जाने का किया अनुरोध।

4 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन तीर्थ स्थल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ प्रस्तावित बंदे भारत रेलसेवा जिसका कि अभी शुभारम्भ किया जाना है, का विस्तार अयोध्या तक किया जाये, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुगण उक्त रेलसेवा से लाभांवित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here