आगामी पर्वो के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक।

4 सितंबर। दिनांक 05/09/2025 को मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद-मिलाद-उल-नबी (बारह-बफात) को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थानो में क्षेत्र के सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर/जनप्रतिनिधियो एवं पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी आयोजित करने निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन मे आज दिनांक : 04-09-25 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानो पर संबंधित संबंधित थाना प्रभारियों द्वारागोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी के दौरान सभी संभ्रांत व्यक्तियों से पर्व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूर्व की भांति ही शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने को व आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई।

उक्त गोष्ठी मे उपस्थित सभी लोगो को स्पष्ट रूप से बताया गया कि सांप्रदायिक/सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने वालें आसमाजिक/उपद्रवी तत्वो के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी।

गोष्ठी मे उपस्थित सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर/जनप्रतिनिधियो एवं पीस कमेटी के सदस्यो द्वारा क्षेत्र मे शान्ति/कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने आश्वासन दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here