आगामी पंचायती चुनाव और मोहर्रम को सकुशल/शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन।

पिथौरागढ़ 3 जुलाई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में,आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डे की अध्यक्षता में, थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत गणमान्य / सम्भ्रान्त व्यक्तियों/ सी0एल0जी0 सदस्यों के साथ आगामी पंचायती चुनाव और मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा /सौहार्द व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में शान्ति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों से आगामी चुनाव और मोहर्रम को शांति/शौहार्द व भाईचारे के साथ शकुशल सम्पन्न करने की अपील की गयी तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here