अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 4 नवंबर। मुख्यमंत्री धामी के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान सपेरा बस्ती के पास से एक अभियुक्त को 12.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त (
विक्रमनाथ पुत्र स्व० रसालानाथ निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 50 वर्ष) के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 380/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस टीम में 1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- हे0का0 विद्यासागर उनियाल
3- का0 बृजमोहन कनवासी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here