अभियुक्त के कब्जे से 168 प्रतिबन्धित कैप्सूल/टेबलेट बरामद कर पहुंचा सलाखों के पीछे।

क्लेमेंटाउन–देहरादून 13 मार्च । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 12-03-26 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर झील तिराहे के पास से 01 अभियुक्त गुल्फाम अली उर्फ़ पीटर पुत्र अमीर अहमद को 168 प्रतिबन्धित कैप्सूल/टेबलेट Spas med Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त (गुल्फाम अली उर्फ़ पीटर पुत्र अमीर अहमद निवासी बड़ा भारुवाला, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून, उम्र 48 वर्ष) के विरूद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0- 21/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

1- 168 कैप्सूल Spas med Acetaminophen Tramadol HCI & Dicyclomine HCI

*पुलिस टीम में 1- उ०नि०गिरीश चन्द्र बडोनी
2- कां० पवन कुमार
3- का० असजद अली मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here