अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 02 बहादुर बच्चों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित।

देहरादून 14 जनवरी। दिनांक: 21 दिसंबर 2025 की रात्रि समय लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास स्थित एक आफिस के बाहर बैठी एक महिला की जैकेट में आफिस के बाहर जल रहे एक दिये से अचानक आग लग गई, मौके पर महिला के शरीर पर फैल रही आग को देखकर उसके पास से गुजर रहे दो बच्चों 01: प्रणवत सिंह पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी: 72 मोहिनी रोड, डालनवाला, उम्र 15 वर्ष तथा 02: दिवजोत सिंह पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 10 वर्ष के द्वारा बुद्धिमत्ता व साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला के कपडों में लगी आग को बुझाया गया, जिससे उक्त महिला की जान बच सकी।

उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज दिनांक: 14-01-26 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनो बहादुर बच्चो को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिये आगे आने हेतु प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here